Sunday, September 1, 2024

दुर्ग से अनुरमा शुक्ला की रचना- स्त्री

कवि -अनुरमा शुक्ला
जिला- दुर्ग
राज्य -छ ग
शीर्षक - स्त्री

जमाना स्त्री पर  हजार बंदिशें लगाता क्यों है,
कोमल नाजुक कलियों को सताता क्यों है ।

जी लेने दे बेपरवाह तुम्हारी ही तो बीज हैं,
जन्म देकर दुनिया में हर पल डराता क्यों है ।

महज़ मनोरंजन की वस्तु समझा है ज़ालिमों,
गंदी मानसिकता अपनी पर इतराता क्यों है ।

नियत गलत पर भी दोष स्त्री का ,वाह री दुनिया !
बेगुनाह बेटियों के चलन पर तानें सुनाता क्यों है ।

कपड़ों की नाप से नापते चरित्र यही ईल्जाम है,
फिर ढँकी हुई काया पर भी नियत गड़ाता क्यों है ।

ऊँची उड़ान भरने पंख दिये जिस मात-पिता ने,
घायल मन सूनी गोद कर उन्हें रुलाता क्यों है ।

रक्त भरे नयनों से रुदन करती उस माँ को देखो प्रभु,
व्यथित हो पूछती 'अनु' लोग कहते तूझे विधाता क्यों है ।।

.…................................ ..........

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...