Sunday, September 1, 2024

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो की रचना- स्त्री के स्वरूप

कवि: हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला: रायपुर  ।
राज्य: छत्तीसगढ़  ।
विषय: स्त्री ।
शीर्षक: स्त्री के स्वरूप ।
विधा: छंद-मुक्त कविता  ।
संपर्क: 6264189643    ।
दिनांक: 01/9/2024,रविवार   ।
       ====÷÷÷÷=====

    स्त्री के स्वरूप 
   ==========

स्त्री है,संसार की एक अनोखी कृति--
माँ,पत्नी, बहन और है पुत्री नाम ,
स्वरूप होता, पर रिश्ता है अलग ही ।

स्त्री ही है देवी स्वरूपा--
ये हैं,कष्टहरनी व दुष्टों की विनाशनी ,
और संरक्षक रूपा हैं सिंहवाहिनी  ।

ज्ञानदात्री और हैं इसकी भंडारी---
और हैं हंसवाहिनी, वीणावादिनी, 
विनयशील,प्रकाशक जीवनदायनी ।

नारायणी, नारीत्व, सतीत्व, त्यागिनी--
गृहिणी और हैं परिवार की संरक्षणी, 
सम्पर्पण,त्याग,उदारता की पुजारनी ।

पतिव्रता,सहगामी हूँ मैं देवी तुल्या--
मैं ही लक्ष्मी,उमा भारती व हूँ काली, 
सब रूपों से, मैंने जगत् को सजाया ।

आज अमानवीय व्यवहारों से--
स्त्री की अस्मिता क्यों लुट रही, 
लोग नैतिकता क्यों आज भूला रहे ।

कानून व सामाजिकता का डर नहीं --
दानववृति मानवों का कोई वजूद नहीं,
कठोर सजा हो और ये घृणा काबिल।

स्त्री का हरदम,हर रूप में--
करना होगा,उसका उचित सम्मान ,
तभी  रहेगी ,ये धरती गुलज़ार  ।

स्त्री बिन धरा की कल्पना अधूरी है--
और अधूरा-सा लगेगा , ये संसार  ,
बेटी बचाओगे,तभी नवकृति पाओगे।
       ====÷÷÷÷÷÷====
मौलिक रचना, बोरियकला, रायपुर ।
    """""""=======""""""""

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...