Tuesday, August 27, 2024

धमतरी से कुलदीप सिन्हा दीप की रचना- कृष्ण जन्माष्टमी

नाम- कुलदीप सिन्हा "दीप"
जिला :-- धमतरी ( छ. ग. )
विषय :-- कृष्ण जन्माष्टमी
विधा :-- मनहरण घनाक्षरी छंद
दिनांक :-- 26 / 8 / 2024
***********************
जन्माष्टमी पर्व आज, जान करें शुभ काज,
इसकी है हमें नाज, बात सच मानिए।।1।।

व्रत सब रखते हैं, कृष्ण राह तकते हैं,
पूजा पाठ करते हैं, इसे आप जानिए।।2।।

केला सेव फल लाते, नारियल भी चढ़ाते,
जन्माष्टमी गीत गाने, तू भी अब ठानिए।।3।।

श्री कृष्ण को जान गए, कर्म को भी मान गये,
राधा को है जानना तो, स्व को पहिचानिए।।4।।

कुलदीप सिन्हा "दीप"
कुकरेल ( सलोनी ) धमतरी

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...