जिला:रायपुर ।
राज्य: छत्तीसगढ़ ।
विषय: कृष्ण जन्माष्टमी ।
शीर्षक: श्री कृष्ण-महिमा ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल:6264189643 ।
दिनांक:26/8/24, सोमवार ।
=====:::::=====
श्री कृष्ण-महिमा है अपरम्पपार --
ब्रजवासियों के हैं रखवाले,
कष्ट निवारक,लीलाधारी श्याम बिहारी,
महाभारत में,पाण्डवों के थे,सिरमौर ।
दुष्टों का बाल्यावस्था में किया संहार--
थे बड़े नटखटऔर माखनचोर भी,
गोपियों संग,रास लीलायें भी करते,
गोवर्धन पर्वत उठाते, ऐसे रक्षक हैं ।
गोकुलनाथ,द्वारकाधीश के स्वामी--
सुदामा संग,गहरी प्रीत है निभाई,
भगवद् गीता के महानायक हैं,
अनेक नामों के,नामधारी जो बने।
हे राधे-कृष्ण,वृन्दावन के पालनहार--
बंसी बज्जिया,रास रच्चिया गोपला,
हलधर के हो तुम, छोटे लाला,
शेषनाग के ऊपर, नाच नच्चिया,
भक्तों के लिए हो,प्यारे परमेश्वर ।
आपकी महिमा है,जगत् में न्यारी--
सभी के दिलों में बसने वाले,
भक्तों को ,प्रेम रस में डूबोने वाले,
जाति-धर्म से ऊपर उठकर भक्त सारे।
सारे जगत में, चाहने वाले--
मीरा की भक्तिभाव था अनूठा,
द्रोपदी के मर्यादा के तुम रखवाले,
अर्जुन के बने सारथी,जीत दिलाने ।
====÷÷÷÷====
मौलिक रचना, बोरियकला रायपुर ।
==========÷÷÷÷========
No comments:
Post a Comment