राज्य--छत्तीसगढ
विषय--कृष्ण जन्माष्टमी
शीर्षक--राधे-कृष्णा
विधा--मनहरण घनाक्षरी
संपर्क--9770712929
*राधे-कृष्णा*
वृंदावन कुंज गली
कृष्ण संग राधा चली,
खेलत है खूब होली
ये मनभावन है ||
कृष्ण सखा हर्षित है
ब्रज भी रोमांचित है
गोपि ग्वाल बाल संग
मनाते सावन है ||
गोपियाँ मचाती शोर
सताएँ माखन चोर,
आकुल यशोदा मैय्या
पीछे धावन है ||
गोवर्धन उठा लिया
दानव संघार किया,
कंस चानूर हनन
जनम पावन है ||
*✍️नीलिमा ढोमणे*
*डोंगरगढ़*
No comments:
Post a Comment