Tuesday, August 27, 2024

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो की रचना- आस्था

कवि: हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला: रायपुर ।
राज्य: छत्तीसगढ़ ।
विषय: आस्था  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल: 6264189643    ।
दिनांक, : 27/8/24,मंगलवार ।
       ====÷÷÷=÷====
        =: आस्था  :=
          ÷÷÷÷÷÷
पाषण को हम भगवान  हैं मानते--
आस्था में हम इन्हें पूजा करते ।

आस्था में हम सब व्रत हैं रखते--
ईश वंदना व अर्चना भी करते  ।

मंदिर,मस्जिद,गिरजाघर व गुरूद्वारा--
सभी मानव आस्था के केन्द्र  सारा  ।

संतों,गुरूओं व महात्माओं पर--
आस्था रखे,उनका प्रताप मिले  ।

प्रकृति व परम शक्ति पर रखे आस्था--
मरते दम तक,जीवनदायी शक्ति पाता।

माता-पिता व गुरूदेव पर आस्था--
श्रध्दा,प्रेम, सेवाभाव का पाठ पढ़ाते ।

नास्तिक का परमात्मा पर आस्था नहीं
फिर भी उनका आशीर्वाद बना रहता ।

आस्था से उपजे सद्कर्म भावना --
रखे जो नियंत्रण,सदा बुरे कर्मों से  ।

भूमि,गगन,वायु,अग्नि और नीर --
आस्था में मिलकर  बनते  भगवान्  ।

अक्सर बुजुर्गों से सुना है--
आस्था पर, टिका हुआ है संसार ।
      ===÷÷÷÷÷====
मौलिक रचना,बोरियकला,रायपुर ।
======================

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...