Saturday, August 17, 2024

राजनांदगांव से ललित कुमार यदु की रचना- अध्यात्म

कवि        ललित कुमार यदु
जिला       राजनांदगांव
राज्य        छत्तीसगढ़
विषय        अध्यात्म
शीर्षक       अध्यात्म 
विधा           कविता
मोबाइल नंबर   9165674670

प्रकृति के अनुकूल रहना जो सीख लिया ।
मानव मानव खुद में मानव जान लिया ।।
समरूपता के गुण आ जाए किसी से भी।
 उसे अध्यात्म कहते हैं सबके दिल में रहते हैं ।।
अध्यात्म को यहां लोग धर्मार्थ समझते हैं ।
इच्छाओं को भीतर मन में ही मढ़ते हैं।।
 कहीं पलट कर तो देख ये दुनिया आपके अधीन है।
 रखवाला सबके हम मगर हम ही पराधीन हैं ।।
प्रदर्शन का शौंक बढ़ गया है दुनिया में।
 दर्शन अभिलाषी मौन रहते हैं दुनिया में ।।
मगर हालात से बचते नहीं कोई भी दुनिया में ।
जरूरत एक कमरों का मगर खर्चा है अरबो में ।।
रखकर नियंत्रण मन चलते रहे हम तुम ।
रक्षा सदा सबके  करते रहे हम तुम ।।
ढूंढ कर ही आएगी खुशी हमारे गलियों में ।
प्रकृति के गोद तले खुश रहते हम और तुम
क्षिति जल पावक गगन समीरा यह करते मानव में बसेरा।
ना रहे एक तत्व तो कर देते जीवन अंधेरा।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...