Tuesday, August 6, 2024

बिलासपुर से राजेश कुमार सोनार की रचना- क्रोध से होत विनाश

कवि का नाम: राजेश कुमार सोनार
प्रदत्त विषय :  क्रोध 
विधा : गीत 
मोबाइल नंबर:  9406032052

*क्रोध से होत विनाश*
*06.08.2024*
कठिन काल में जो भी मानव रखे स्वयं को कान्त,
चंचल मन को वश में रखकर भी रहता है शान्त,

उसके जीवन में आये चाहे कितने भी अवरोध,
दृढ़तापूर्वक करें सामना नियन्त्रित रखकर क्रोध,

अगर क्रोध पर नहीं नियंत्रण जब वह कर पाता है,
होने पर नुकसान बाद में वह खुद ही पछताता है,

क्रोध शत्रु होता है मानव के जीवन व विकास का,
खो देता है क्रोध में रिश्ता दूर का हो या पास का,

क्रोध आ जाने पर उसके ही स्वास्थ्य का होता विनाश,
पछताकर फिर सोचा करता होता न ऐसा काश,

क्रोध से मानव पहुंच जाता है खुद विनाश के द्वार,
क्रोध से हो जाता है कलुषित जीवन, घर, संसार।
*राजेश कुमार सोनार*
*बी-129, सांईभूमि कालोनी बिलासपुर*
*9406032052*

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...