Tuesday, July 2, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- भारत माता अभिनंदन

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- माँ भारती 
शीर्षक- भारत माता अभिनंदन 
विधा- छंद मुक्त 
संपर्क- 7974389033

माँ भारती   का  मैं  अभिनंदन   करता रहूँ।
वतन  रक्षा  खातिर  बार-बार  मरता  रहूँ।।

मातृभूमि के मिट्टी से गुलशन खिलता रहे।
अमन  के  राह  में  खुशबू  महकता  रहे।।

भारत माँ के वीर सपूत देश की रक्षा करते हैं।
वतन के रक्षा  खातिर जान  कुर्बान करते हैं।।

भारत भाग्य विधाता हिंद को हम बनाएंगे।
तीन रंगों के तिरंगा का मान हम बढ़ाएंगे।।

चाहे  तपती धूप  हो, बारिश  या तूफान।
शरहद पर तैनात रहे हमारे वीर जवान।।

तिरंगा पर सदा रहे भारतीयों को अभिमान।।
जग  में  सबसे  सुंदर है  हमारा  हिन्दुस्तान।।

तिरंगा से सजा है  वो भारत देश  हमारा है।
आँखों में बसा हुआ तिरंगा सबसे प्यारा है।।

माँ भारती  के  चरणों को  बारम्बार  प्रणाम है।
सींचे लहू देश को माँ भारती के पूत तमाम है।।

माँ भारती के वंदन से 'प्रिय' हुआ आबाद।
भगत,सुखदेव,बोस से देश हुआ आजाद।।

आजादी के महापर्व पर फिर से दीप जलायेगे।
आजादी के पर्व को आओ मिलकर मनायेंगे।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...