राज्य- छत्तीसगढ़
जिला- रायगढ़
विषय -कर्तव्य
शीर्षक- कर्तव्य का महत्व
संपर्क नंबर -9303298 994
,*कर्तव्य का महत्व*
दायित्व से होता है जिम्मेदारी,
कर्तव्य से होता है भागीदारी ।
दोनों के सहस्तित्व में होता है,
मानव की जिंदगी सुखद प्यारी।
बिना जिम्मेदारी के दायित्व नहीं ,
बिना भागीदारी के कर्तव्य।
बिना अनुभव के विचार नहीं,
बिना विचार का कर्तव्य नही।
कर्तव्य से ही श्रम का सम्मान ,
बिना कर्तव्य का नहीं समृद्धि।
समाधान- समृद्धि के बिना,
न मिलता मानव को तृप्ति ।
कर्तव्य मार्ग पर चलते रहो ,
फल की चिंता न कर चिंतन करो।
कर्तव्य से लक्ष्य की दिशा मिलेगी,
मनु हर पल चिंतन करो चिंता नहीं।
स्वरचित रचना
उर्मिला सिदार "उर्मी"
बुलाँकी रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment