Sunday, July 7, 2024

धमतरी से कुलदीप सिन्हा 'दीप' की रचना- सशक्तिकरण

नाम- कुलदीप सिन्हा 'दीप'
जिला :-- धमतरी
राज्य :-- छत्तीसगढ़
विषय :-- सशक्तिकरण
विधा :-- कविता ( छंद मुक्त )
------------------------------------
खुद को रखना हो अगर सुरक्षित,
मार्ग सशक्तिकरण का अपनाओ।

खुद के साथ साथ ही अपने जन की,
जीवन को तुम सशक्त बनाओ।

तब तुम जी पाओगे इस दुनिया में,
जब सशक्तिकरण अपनाओगे।

अगर ऐसा ना कर पाते हो तो तुम,
समय से पहले मारे जाओगे।

एक सशक्त राष्ट्र यदि बनाना हो तो,
स्वयं को सशक्त बनाना होगा।

इस कल्पना को पूरा करने खातिर "दीप"
हम सबको हाथ बंटाना होगा।

कुलदीप सिन्हा "दीप"
कुकरेल ( सलोनी ) धमतरी

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...