जिला - उत्तर बस्तर कांकेर
राज्य - छत्तीसगढ़
मोबाइल नंबर -9 40 622 0433
विषय - पिता
शीर्षक - पिता
माता है ममता की मूरत तो ,
पिता वट वृक्ष की है छाया ।
जिनके प्यार की छाॅंव में हम,
इस सुंदर जीवन को है पाया ।
माता ममता की गहराई है तो,
पिता है स्नेह का समंदर ।
लाखों दुःख समा लेते है,
अपने हृदय के अंदर।
कभी किसी से कहते नहीं,
अकेले ही दुख सह जाते ।
हर एक को खुशी बांटकर ,
खुद खुशी से दूर रह जाते ।
खुशी में कभी ना हॅंस पाते हैं ,
दुख में कभी नहीं वो रोते ।
घुट - घुट कर अंदर ही में ,
सारे गम को वो पी जाते।
पिता स्वर्ग है पिता धर्म है,
पिता ही है पालनहार ।
पिता पर्याय है धैर्य का ,
पिता जीवन का आधार।
भूल कर भी हो न हमसे ,
पिता का कभी भी अनादर।
सृजन कर्ता रुप में पिता को,
नमन करूं शत् शत् बार।
स्वरचित मौलिक।
No comments:
Post a Comment