Friday, June 7, 2024

बिलासपुर से राजेंद्र कश्यप की रचना- उपमा

कवि -राजेन्द्र कश्यप 
जिला - बिलासपुर 
राज्य -छत्तीसगढ़ 
विषय -भाव समन्दर से मोती चुनना 
शीर्षक -- उपमा 
विधा - गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना 
मोबाइल नंबर -- 98263-87847
====================
             उपमा 
----------------------------------------

चांद की मैं उपमा दूं तुझको 
या उपमा  दूं  ताजमहल 
खिलता कमल कह दूं तुझको मैं 
या कह दूं मैं मधुर गजल 

तेरे सामने सब हैं फीकें 
कितनी रहती तू चंचल
निकले तू  देखें  जो तुझको 
मन में हो जाती हलचल 

जादू तेरा रूप --यौवन 
मारी जाती सबकी अकल 
रंभा मेनका से तू सुन्दर 
इन्द्र देव ना जाए फिसल 

अजगर जैसे  अवसर ताकें 
तुझको  कहीं ना जाए निगल 
इतरा इतराकर तू चलती 
गिर जाएगी थोड़ा सम्हल 
गिर जाएगी थोड़ा सम्हल 
गिर जाएगी थोड़ा सम्हल 
====================

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...