नाम -आर के कुंजाम व्याख्याता
शहर -भाटापारा
जिला -बलौदाबाजार भाटापारा
विषय:- रानी दुर्गावती
शीर्षक - आवश्यकता है आज बेटियों को रानी दुर्गावती बनने की
मोबाइल 9907670711
-----------****----------------------------------
*आज बेटियों को आवश्यकता है रानी दुर्गावती बनने की*
-------------------------------------------------
देश में बेटियों पर हो रहे अत्याचार को मिटाने,आज बेटियों को आवश्यक है, रानी दुर्गावती बनने की।
होनहार बलवान बनों, संयम शील महान बनों, शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढ़ो, अत्याचार मिटाने आवश्यक है रानी दुर्गावती बनने की।
बलात्कारियों के बाल उखाड़ने, दलित हो या कोई भी हो बेटियां आगे आने होंगे अत्याचार मिटाने आवश्यक है रानी दुर्गावती बनने की।
अत्याचारी बलात्कारी क्या जाने वही मां,बहन,बेटी है, जिनसे तुमने पैदा लिया फिर भी किया अत्याचार।आज आवश्यक है अत्याचार मिटाने रानी दुर्गावती बनने की।
न कोई हिन्दू,न दलित,न ईसाई न मुसलमान न जैन न बौद्ध, बेटियां तो बेटियां हैं पर भेदभाव और अत्याचार क्यों?आज आवश्यक है अत्याचार मिटाने रानी दुर्गावती बनने की।
अपने कुल की लाज रखने,चले युद्ध में लड़ाई लड़ने, अंग्रजी शासन को उखाड़ फेंकने रानी महाकाली थी, अत्याचारियों का अंत करने महाशक्ति महतारी थी।आज आवश्यक है अत्याचार मिटाने रानी दुर्गावती बनने की।
जिसने कभी गुलामी स्वीकार नहीं किया अपने आप पर शत्रु का वार न होने दिया महान पवित्रता स्वरूपा दुर्गावती महान थी। अत्याचारियों का नाश करने आवश्यकता है रानी दुर्गावती बनने की।
हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़े,तीर और तलवार से लड़ना सीखें , ताकि सिर कलम कर सके उन अत्याचारियों बलात्कारकारियो की,आज आवश्यकता है अत्याचार मिटाने रानी दुर्गावती बनने की।
उठो जागो, समझो अपनी ताकत को अपने आन बान शान बचाने,और अभिमान को ऊंचा उठाने,आज आवश्यकता है अत्याचारियों का नाश करने रानी दुर्गावती बनने की।
No comments:
Post a Comment