जिला -बिलासपुर
राज्य -छत्तीसगढ़
विषय - भाव समन्दर से मोती चुनना
शीर्षक -अनमोल
विधा -गीत, कविता, कहानी लिखना, पेंटिंग करना
मोबाइल नंबर - 98263-87847
====================
अनमोल
----------------------------------------
जीवन है अनमोल रे भैय्या
जीवन है अनमोल
करले इसका मोल रे भैय्या
कर ले इसका मोल
वाणी मिली है अगर तुझे तो
तोल मोल के बोल रे भैय्या
तोल मोल के बोल
कर्कश बोली रुकने ना दे
कोयल बोली बोल रे भैय्या
कोयल बोली बोल
मिली है बुध्दि मालिक से जो
उसका पर्दा खोल रे भैय्या
उसका पर्दा खोल
भले काम में बजेगा डंका
नाम का तेरे ढोल रे भैय्या
नाम का तेरे ढोल
खुले हाथ से बांट दे सब कुछ
मिले सरग में मोल रे भैय्या
मिले सरग में मोल
रक्षा करना अपने वतन की
माटी चन्दन घोल रे भैय्या
माटी चन्दन घोल
मानुष तन ना मिले दुबारा
करले इसका मोल रे भैय्या
करले इसका मोल
गिनती की है सांसे मिलती
कितनी बची टटोल रे भैय्या
कितनी बची टटोल
अंग अंग तेरा प्रभुकृपा है
कीमत है अनमोल रे भैय्या
कीमत है अनमोल
बच ले बचा ले अपने समय को
पल पल समय का मोल रे भैय्या
पल पल का है मोल
व्यर्थ गंवाया अगर समय तो
खतम है तेरा रोल रे भैय्या
खतम है तेरा रोल
भज ले गाले- कर ले भजन तू
राम नाम की बोल रे भैय्या
राम नाम की बोल
बड़े बूढ़े सब कहते आए
जीवन है अनमोल रे भैय्या
जीवन है अनमोल
कर ले इसका मोल रे भैय्या
करले इसका मोल
----------------------------------------
No comments:
Post a Comment