जिला -बिलासपुर
राज्य -छत्तीसगढ़
विषय -भाव समन्दर से मोती निकालना
शीर्षक -संस्कार
विधा -गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना
मोबाईल नम्बर -98263-87847
====================
संस्कार
====0000====0000====
माटी गढ़े कुम्हार हैं
ईश्वर गढ़े संसार है
धर्म,मजहब को बांटे इंसा
बाट रहा संस्कार है
कहते जिसे संस्कार है
तनमन शुद्धि आधार है
अलग अलग है रीति नीति
अलग अलग व्यवहार है
सारी पृथ्वी और सारे लोक में
शिक्षा ज्ञान अपार है
परहित सरिस धर्म नहीं दूजा
जीवन का निकले सार है
परपीड़ा में खुद भी दुखी हो
इंसा वो अवतार है
सृष्टि समझे, सृष्टि बचाए
बैतरणी नदी के पार है
गर्भ जन्म और पूरा जीवन
ज्ञान सीख भण्डार है
जीत ना पाया अब तक कोई
मौत के आगे हार है
माटी गढ़े कुम्हार है
ईश्वर गढ़े संसार है
धर्म और मजहब को बांटे इंसा
बांट रहा संस्कार है
====0000====0000====
No comments:
Post a Comment