Thursday, June 27, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- बरखा रानी आ गई

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- बरखा
शीर्षक- बरखा रानी आ गई
विधा- दोहा छंद 
संपर्क- 7974389033

बरखा की बौछार ने; लाई शुभ सौगात।
आई है कादंबिनी; करने को बरसात।।1।।

गाँव-गाँव के खेत में; भरा हुआ है नीर।
लेकर आया साथ में; तूफानों की पीर।।2।।

बरखा रानी आ गई; लेकर के खुशहाल।
गर्मी से राहत मिले; मानव हुए निहाल।।3।।

मेघ राग की रागिनी; खुशियों में संसार।
निशदिन वर्षा हो रही; बहता जल की धार।।4।।

रिमझिम सी बरसात से; बहे नदी में नीर।
राह हुआ जलमग्न है; मानव रखना धीर।।5।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
         ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...