राज्य, छःगः,
विषय :- शब्द
शीर्षक :- शब्दों की शक्ति
विधा :- पद्य
मोबाइल नंबर, ९३४०९५६००१
शब्द नाद है शब्द ब्रह्म है ,शब्दों से संसार है ।
इन शब्दों के कारण ही तो, बनता एक परिवार है ।।
मधुर वचन जो कहते उनको,आओ हम सम्मान दें ।
अगर बनाना श्रेष्ठ विश्व को, इनको हम सम्मान दें ।।
रत्नावली के शब्दों ने तो, तुलसीदास को जन्म दिए ।
किंतु द्रौपदी अंधे का कर ,महाभारत भी रचा दिए ।।
शब्द शक्ति तो महाशक्ति है, देता एक परिणाम है ।
पहले खुद के वाणी समझो,फिर बोलो जुबान से ।।
अगर कवि है अथवा लेखक, वही शब्द हम लिखा करें ।
जिन शब्दों को पढ़कर जन जन,सत्यमार्ग की राह चलें ।।
आज मीडिया धर्मगुरु सब, रहबर है जहान के ।
झुलस रहा निज स्वारथ में जग,उन पर भी वे ध्यान दें ।।
बसंत कुमार"ऋतुराज"
अभनपुर
No comments:
Post a Comment