जिला -बिलासपुर
राज्य -छत्तीसगढ़
विषय-भाव समंदर से मोती चुनना
शीर्षक -बरसात
विधा - गीत, कविता, कहानी लिखना,पेन्टिग करना
मोबाइल नंबर -98263-87847
====================
बरसात
----------------------------------------
मां धरती की प्यास बूझाने
होती है बरसात
जैसे प्रकृति नियत चलाने
होती दिन और रात
हो जाती बरसात निरंतर
जैसे चल जाता है मंतर
हरियाली दिखती धरती में
खुशहाली छाती धरती में
जीव जंतु पशु पक्षी प्राणी
गर्मी से हैं राहत पाते
कृषि औजार लेकर अपने
खेत में सब खेतीहर जाते
भागीरथी मेहनत हैं करते
तब जाकर फसल हैं उगते
सूर्य तपिश है फसल पकाते
किसान फसल से पैसे पाते
फसल पेट भरता है सबका
धन्य कहें हम सब उस रब का
जिसने सुन्दर प्रकृति सजाया
ठण्ड, गर्मी, बरसात बनाया
रब की मर्जी से है हिलता
वृक्षों की सब पात
पल पल तिल तिल राई घटती
घटती है सब बात
ज्ञान है सबको -कोई नहीं है
कहने को अज्ञात
ऐसा नहीं है -कोई अब तक
दे दे -रब को मात
मां धरती की प्यास बुझाने
होती है बरसात
जैसे प्रकृति नियत चलाने
होती दिन और रात
----------------------------------------
No comments:
Post a Comment