जिला- बैतूल
राज्य- मध्यप्रदेश
विषय- *साहित्य*
शीर्षक- *साहित्य समाज का दर्पण*
विधा- स्वैच्छिक
संपर्क- सदर बाजार बैतूल,
मध्यप्रदेश 460001
9589231431
साहित्य,दर्पण है,
हमारे-अपने समाज का,
गतिविधि उजागर कराता है,
अपने कल,
और
अपने आज का।
हमारी कमियों से,
हमें अवगत कराता है।
सुधार-संशोधन की,
राह भी दिखलाता है।
साहित्य में समाज के,
सुख-दुःख के चित्रण है।
कैसे होता है उत्थान,
और
कैसे-क्यों हो रहा पतन है।
साहित्य में,
समाज की आशा
और
व्याप्त निराशा का है आभास।
साहित्य ही,
समाज के भय से कराता दूर,
और
देकर साहस साहित्य ही,
आगे बढ़ाने का कराता है प्रयास।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
*महेन्द्र कुमार गुदवारे,बैतूल*
No comments:
Post a Comment