राज्य छत्तीसगढ़
जिला धमतरी
विधा कविता
शीर्षक मेरा विकसित भारत कैसा हो
संपर्क 6260293105
कलम में कितना ताकत है,आज सबको दिखाना है।
जात पात को खत्म करके,अखंड भारत बनाना है।।
इंसानियत है डूब रही, महफिल में उसे जगाना है।
बन बैठे जो जिंदा लाश,मानव को मानव बनाना है।।
मिलकर करें ऐसा प्रयास,भ्रष्टाचार मिटाना है।
वसुधैव कुटुंबकम् यही भाव सबमें बिखराना है।।
सुरक्षित हो हर बेटी बहू समाज ऐसा लाना है।
सदाचार नवीन विचार की,कलि सबमें खिलाना है।।
दृढ़ संकल्प लेकर ही नया इतिहास बनाना है।बेरोजगारी,अशिक्षा,भूखमरी,हिंसा मिटाना है।।
एक से नहीं होगा यह काम,एकता सबमें दिखाना है।
विकसित नवराष्ट्र की हरी झंडी भारत में लहराना है।।
✍️ योगिता साहू
ग्राम_चोरभट्ठी(कुरूद)
जिला_धमतरी, छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment