Monday, May 6, 2024

दुर्ग से अनुरमा शुक्ला की रचना- वादे झूठे कर गये

कवि- अनुरमा शुक्ला
जिला- दुर्ग
राज्य-छत्तीसगढ़
शीर्षक - वादे झूठे कर गये
विधा- काव्य (दोहा )
संपर्क 9131777203

शीर्षक - वादे झूठे कर गये

वादे झूठे कर गये, धोखा देकर मीत ।
भूलें कैसे प्रीत को, लिखती विरहन गीत ।।

आओ मेरे गाँव में, होंगी ढेरों बात ।
कहती मेरी लेखनी , गुजरी कैसी रात ।।

सुनना पीड़ा धीर से, कहना उसके बाद ।
गुजरे सालों में कहो, आई मेरी याद ।।

नगरी तुझको भा गई, प्यारी गलियाँ छोड़ ।
बदले साथी राह के , मुझसे नाता तोड़ ।।

अनुरमा शुक्ला
दुर्ग

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...