जिला_दुर्ग
राज्य_ छत्तीसगढ
विषय_ दूर अपनो से हो गया l
शहरों के इस चकाचौंध में
सुख चैन मेरा खो गया
जो पांव सने थे माटी में
आज लहू लुहान हो गया l
बैलगाड़ी मे दादा दादी संग
हम मेले में जाते थे
प्रेम, सौहार्द और अनुराग
से जो जीना हमे सिखाते थे l
शहरों के इस मरीचिका में
मैं गांव की हरियाली भूल गया
झूठी शान और शोहरत में
मैं दूर अपनो से हो गया l
प्रिया गुप्ता
भिलाई
No comments:
Post a Comment