जिला- राजनांदगाँव
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- मतदान हेतु प्रेरणा
शीर्षक- आह्वान
विधा- गीत
संपर्क- 8962668826
आह्वान
**********************
सुन लो मेरे भारत वासी,
मिलकर हमको रहना है।
लोक तंत्र की रक्षा करने,
मतदान हमें करना है।।
मतदान मतदान मतदान करें,
मतदान मतदान मतदान करें
सुन लो मेरे भारत वासी.........
मत देना अधिकार हमारा,
हम सब इसको तो जानें।
मतदान करेंगे निश्चित ही,
आओ ऐसा प्रण ठानें ।।
इस दुनिया में साथी हमको ,
सबसे आगे बढ़ना है।
लोक तंत्र की रक्षा करने,
मतदान हमें करना है।।
मतदान मतदान मतदान करें,
मतदान मतदान मतदान करें
सुन लो मेरे भारत वासी.......
याद हमेशा रखना साथी,
लोभ कभी भी मत पालें।
अपना मत हम बिना डरे ही,
योग्य व्यक्ति को ही डालें।।
न्याय धर्म के पथ पर चलकर,
सुदृढ़ राष्ट्र को गढ़ना है।
लोक तंत्र की रक्षा करने,
मतदान हमें करना है।।
मतदान मतदान मतदान करें,
मतदान मतदान मतदान करें
सुन लो मेरे भारत वासी.....
🙏🙏🙏🙏
रचनाकार
*गजेन्द्र हरिहारनो "दीप"*
डोंगरगाँव जिला राजनांदगाँव छत्तीसगढ़
सर्वथा मौलिक सृजन
No comments:
Post a Comment