जिला – रायपुर
राज्य – छत्तीसगढ़
शीर्षक – "कवि"
संपर्क – 9111227048
कवियों का लेख लिखना,
जीवन का एक चरित्र है,
समय का उतार-चढ़ाव से बना ,
एक सत्य चित्र है,
संसार में बहने वाली,
गंगा जमुना सरस्वती जैसे पवित्र है,
इस देश की धरती कि ,
सौंधी सौंधी खुशबू का यह इत्र है,
हर सुख दुख में बसने वाले,
देशवासियों का सच्चा मित्र है,
यह कवि नहीं कवि के रूप में एक दर्पण है,
उनकी रचनाएं मेरे मातृभूमि को समर्पण है,
कोई अपने कलम से हंसता है,कोई रुलाता है,
एक सच्चा कवि होने का फर्ज निभाता है,
कोई कवि रंग बिरंगी फूलों से अपना कविता सजाता है,
कोई कवि पहाड़ों के पेड़ों पर कोयल को बैठा के गवाता है,
कोई कवि बेरंग ज़िंदगी में रंग भरता है,
कोई कवि गरीबी में गरीबों के लिए लड़ता है,
कोई कवि प्रेम प्रसंग का लुफ्त उठना है,
कोई कवि अपने कविताओं का त्योहार मनाता है,
हम भी कवियों का कलम महसूस कर रहे हैं,
पढ़ सुनकर अपना भी दिल खुश कर रहे हैं,
ललित कुमार निषाद
(नेवरिया कवि)
चंपारण
No comments:
Post a Comment