Saturday, January 13, 2024

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- स्वर्ण अयोध्या धाम

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- रघुनंदन के जन्मभूमि 
शीर्षक- स्वर्ण अयोध्या धाम
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

मन ही मन जपते रहो,जग-पालक श्रीराम।
भगवा रंग सजा हुआ,आज अयोध्या धाम।।1।।

धरती से आकाश तक,गूंजे राघव नाम।
राम लला तो आ रहे,पुण्य अयोध्या धाम।।2।।

नहीं छोड़ना प्रिय कभी,राम नाम का जाप।
मिट जायेगा एक दिन,जीवन का हर पाप।।3।।

दशरथ का वो लाल है, मर्यादा के धीर।
लखन संग में जानकी,प्रकट हुए रघुवीर।।4।।

अद्भुत है श्री राम का,स्वर्ण अयोध्या धाम।
राम राम जपते रहो,सफल होय सब काम।।5।।

         ✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...