जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- ईश्वर
शीर्षक- ईश्वर मिलेंगे
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
ईश्वर हमको दीजिए,खुशियों का वरदान।
माफ करो गलती सभी,बच्चे हैं नादान।।1।।
जग के पालनहार हो,कहलाते भगवान।
सब धर्मों में एक है,भगवन सभी समान।।2।।
सुंदर हिन्दू पर्व का, सदा अलग पहचान।
हरपल मिलता प्रेम से,मानव को सम्मान।।3।।
मन के अंतर भाव में,भगवन करता वास।
भक्तन जीवन साज ले,चले भक्ति में साँस।।4।।
रब को मानव मानिए, हममें भरता प्राण।
प्रिय निषाद के दु:ख को,दूर करो भगवान।।5।।
✍🏻 परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033,9303652113
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment