Monday, October 9, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- माँ आने वाली है

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- आगे नवरात्रि 
शीर्षक- माँ आने वाली है 
संपर्क- 7974389033

माँ दुर्गा  के  मूर्ति को  मिट्टी से  बनाना है।
माँ दुर्गा के मूर्ति को श्रृंगार से सजाना है।।

नौ दिन नौ रात को उपवास हमें रहना है।
भूख-प्यास से तन को दर्द से बचाना है‌।।

माँ  के  दरबार  में  नवरात्रि  में  जाना  है।
माँ के आर्शीवाद से खुशियों को पाना है।।

तन-मन  से  माँ  दुर्गा  को  पुकारा  है‌।
दीन-हीन भक्तों को माँ दुर्गा संवारा है।‌

शेर पे सवार होके आजा अम्बे भवानी।
तेरे रूप  की  माता  दुनिया है  दीवानी‌‌।‌ 

हर कठिन राह में संभल कर हमें चलना है।
जय  माता  दी  का  नारा  हमें  लगाना  है।।

माँ दुर्गा के माथे पर 'प्रिय' बिंदी लगाता है।
माँ अम्बे दरबार में  दीप रोज  जलाता है।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...