Monday, September 4, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद 'प्रिय' की रचना- बदलाव देख लो

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- बदलाव
शीर्षक- बदलाव देख लो
संपर्क- 7974389033

एक बार तुम मुझसे रिश्ता जोड़ के देख लो।
एक बार प्यार का इजहार करके देख लो।।

संवर जायेगा जीवन अपना बना के देख लो।
जीवन महक जायेगा प्रीत बना के देख लो।।

जीवन के कठिन राहों में परीक्षा लेकर देख लो।
जीवन सजा संस्कारों से कुछ दिन रूक के देख लो।।

सुंदर मन के भाव को आजमा कर देख लो।
सदा मुझसे प्यार मिलेगा इश्क करके देख लो।।

प्रेम राह में चल रहा प्रिय को तुम देख लो।
प्रेम से महके जीवन को एक बार देख लो।।

प्रिय से प्रेम  की कड़ी में  राधाकृष्ण  देख लो।
जीवन को संवार कर फूल खिला के देख लो।।

सुंदर प्रेम भाव से सजे जीवन को देख लो।
जब से जीवन में आये मेरे बदलाव को देख लो।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...