Thursday, August 3, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- जल प्रलय

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- प्रलय 
शीर्षक- जल प्रलय
विधा- दोहा छंद 
संपर्क- 7974389033

गाॅंव-गाॅंव बहता हुआ, वर्षा से जलधार।
कहर ढा रहा आसमां, ब्याकुल है संसार।।1।।

मचा हुआ है देश में, जल से हाहाकार।
मानव तो मजबूर है, रक्षक बन सरकार।।2।।

गाॅंव हजारों को लिए, जल अपने आगोश।
सब राह बंद हो गये,नीर करे आक्रोश।।3।।

आज पलायन हो रहा,  गाँव-गाँव के लोग।
बरखा के जल धार से, मानव न करे भोग।।4।।

नीर  दृश्य  को  देख  के, प्रिये  हुआ  हैरान।
तेज बहे जल धार में, लोग गवाएं जान।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...