कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- जन्मदिन
शीर्षक- अवतरण दिवस है आज
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
जनम दिवस शुभ कामना, करते बारंबार।
पालक के अभिमान हो, मिले सदा ही प्यार।।1।।
मन के प्रेमिल भाव से, सेवा करता आज।
प्रिय दुश्मन को मान दो, जगत करे फिर नाज।।2।।
शुभ जन्म दिवस आज है, रोशन करना नाम।
सुंदर इस संस्कार से, जग में करना काम।।3।।
माँ के आर्शीवाद से, सेवा करना रोज।
बढ़ते प्रेमिल भाव से, मुख दिखता है ओज।।4।।
माता के वरदान से, जीवन होगा सार।
इस सारे संसार में, सुंदर मिलता प्यार।।5।।
रब ने आज हमें दिया, खुशियों का वरदान।
हरपल सुंदर काम से, बनता है पहचान।।6।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment