जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- कालका
शीर्षक- असुर विनाशक कालका
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
असुर विनाशक कालका, दुष्टों का है काल।
मांँ का सुंदर रूप है, धरे रूप विकराल।।1।।
मन के प्रेमिल भाव से, दिल में जगता आस।
रक्षक बन तू कालका, सदा करूँ विश्वास।।2।।
माँ दुर्गा का रूप है, कहे कालका नाम।
दुष्टों का संहार कर, शुभ माता का काम।।3।।
नव दुर्गा नव रूप में, सुंदर इनका मोल।
सब भक्तों के भाव से, प्रेम बड़ा अनमोल।।4।।
महिषासुर संहार से, गूँज उठा आकाश।
सुखमय जीवन साज के, जीवन करो प्रकाश।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment