कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- वीरता
शीर्षक- वीरता की दास्तान
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
दिखा रहे हैं वीरता, भारत माँ के वीर।
दुश्मन को देते सबक, धर बंदूक तुणीर।।1।।
भारत माँ के वीर से, देश हुआ आजाद।
इस सुंदर संसार को, सदा किया आबाद।।2।।
भारत माँ के लाल से, हमें मिला सम्मान।
रक्षक बनकर देश का, मिला हिंद को मान।।3।।
वीरों के तुम वीर हो, भारत माँ के लाल।
जान हथेली में लिए, बनके दुश्मन काल।।4।।
सदा दिखाते वीरता, भारत माँ के पूत।
बारूदों के आग से, डरना नहीं सपूत।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment