नाम-हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " ।
जिला- रायपुर ।
राज्य- छत्तीसगढ़ ।
विषय- सावन ।
शीर्षक- सावन का मौसम ।
विधा- छंद-मुक्त कविता ।
===×××××====
" सावन का मौसम "
===========
सावन का मौसम होता है--
कितना सुहाना व मनभावन ।
प्रकृति का होता अनुपम श्रृंगार--
तपिश से मुक्ति व वर्षा की बहार ।
कृषकों के चेहरे में दिखे मुस्कान--
नदी-नाले में आता जलीय उफान ।
सावन का मौसम व अतिवर्षा--
बाढ़ों का लाता भयावह मंज़र ।
पहाड़ों का खिसकना-दरकना--
सड़कों का टूटना, मार्ग बंद होना ।
जलमग्नता के प्रकोप से--
होती भारी जन-धन की हानि ।
कृषि औजारों का पूजन--
जब मनाई जाती है हरियाली ।
सखियों की सावनी ,झुलों के पेगे--
मयूर की मस्ती व गेड़ी की आवाजें ।
नव-वधु का पिया-विछोह को सहना--
उसके आने की आश में तड़पना ।
सावन का मौसम ले आता सौगातें --
भुने चने मुर्रे और लाई सेवन की बातें।
शिव भक्तों की कावड़ यात्रायें--
शिव व्रत ,श्रध्दा सुमन अर्पित करते ।
सावन की फुहार कहती हमसे--
भींग जाओ भक्तिभाव,मित्रता में ।
हर मौसम की अपनी ही मस्ती है--
पर सावन का मौसम लाये खुशी है ।
====÷÷÷÷÷====
मोबाइल-94252--02803 🌴
No comments:
Post a Comment