Saturday, July 29, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " की रचना - निहारते नयन

नाम- हिम्मत सिंह अरमो "अरमान " ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़  ।
शीर्षक- निहारते नयन ।
विधा- छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल- 94252-02803  ।
     =====÷÷÷÷÷=======

      "" निहारते नयन  """
श्रृंगारित नवयुवती का गगन निहारते--
नयन की भाषा कुछ कह रही है, 
मौसम का मिज़ाज पवन झकोरे देते,
प्रेम मिलन की आस में खड़ी है ।

चेहरे की लालिमा, होंठ गुलाबी--
मस्तक पर शोभित कौड़ी का बंधना, 
बालों में फूलों का गुलदस्ता खोंचे, 
गले में सुतिया हाथों में भुजबंद ,
हाथ में चूँड़ी और तोड़ा है पहने ।

प्राकृतिक छटा में विचरित बाला--
सुधबुध गँवा बैठी पिया की आस में,
हिरनी की तरह मृगनयनी से निहारे, 
कुँलाचे भर रहा,उसका अंतर्मन ।

गौर वर्ण रंगीला परिधान की झलक--
और भी खूबसूरत रूप है निखारता, 
बरबस सबके मन को ललचा रहा, 
मोहित मुस्कान चार चाँद लगाता ।

छत्तीसगढ़िया परिवेश श्रृंगार की--
अनुपम प्रस्तुति प्रेमिल भाव को लाता,
वास्तविकता से परिचय है कराता ,
ऐसी मनमोहक छवि सबको है भाता ।
          ÷÷÷===÷÷÷

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...