Tuesday, July 25, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- अधूरा ख्वाब

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- ख्वाब 
शीर्षक- अधूरा ख्वाब
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

देखूं  मेरे  ख्वाब  में, तू  मेरा  संसार।
तुझको पाकर आज से, पूर्ण हुआ है प्यार।।1।।

खुले आँख से देखना, दिन में सारे ख्वाब।
मीत को जरा देखना, डूबा हुआ सबाब।।2।।

सजनी मेरे आज तू, खोलो दिल का द्वार।
देख रहा हूँ ख्वाब मैं, प्रेम से करो पार।।3।।

प्रिय से करना प्यार तू, जीवन  कर आबाद।
धोखा देकर प्यार में, इसको सदा सुधार।।4।।

सजनी तेरे प्यार का, मिला मुझे परिणाम।
देखा सारे ख्वाब में, लिखता तेरा नाम।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...