कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- संबंध
शीर्षक- पारिवारिक संबंध का महत्व
संपर्क- 7974389033
प्रेम भरे संबंध से; चलता है संसार।
महक उठे संबंध से; जिनका है आधार।।1।।
मन के प्रेमिल भाव से; मिलता है आनंद।
जग में रिश्ता है सुमन; जिसमें है मकरंद।।2।।
हरपल बहना से करें; भाई अपने प्यार।
भाई बहना प्यार से; मिलता है मनुहार।।3।।
मन के सुंदर भाव से; रिश्ते होते खास।
जिन रिश्तों में प्यार है; नहीं दु:खी उदास।।4।।
देती बच्चों को सदा; माता रस की खान।
जग में मानव कर रहें; माता का गुणगान।।5।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment