नाम- हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला-रायपुर, राज्य-छत्तीसगढ़ ।
विषय- प्रेम ।
शीर्षक- प्रेम ।
विधा- छंद-मुक्त कविता ।
मोबाइल- 9425202803 ।
--------××××××----------
--== प्रेम ==-
प्रेम शब्द बिन जीवन अधूरा---
प्रेम वचन से होवे कारज पूरा ।
प्रकृति प्रेम है सबसे न्यारा---
जगत में फैलाता आनंद सारा ।
पारिवारिक रिश्तों की चाबी है--
आपसी प्रेम और लगाव का हो ताला ।
जनमानस में सहयोग, प्रेम बना रहे--
फिर देश की अखंडता कायम रहे ।प्रेम प्रेम के बदले जिसने शक है पाला--
रिश्तों में पड़े नारकीय जाला ।
देशभक्ति,बंधुत्व व देशप्रेम की ज्वाला-
समरसता,भाईचारा का हो प्रेम प्याला।
भाई-बहन का प्यार है जताता--
रक्षाबंधन का जब त्यौहार है आता ।
प्रेम की दरिया सदा बहाते रहो ---
दुनिया में प्रेमिल संवाद करते रहो ।
प्रेम मोल को जो समझ लिया--
भवसागर से तरना वो सीख लिया ।
===×××===
No comments:
Post a Comment