कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- गुफ्तगू
शीर्षक- ख्वाबों में गुफ्तगू
विधा- छंद मुक्त कविता
संपर्क- 7974389033
करके मुझसे गुफ्तगू; मन में रहे उल्लास।
मेरे ख्वाबों की रानी; रहना तू बिंदास।।1।।
सुनकर तेरी बोल को; मन में जगे उमंग।
मेरे मन की तू परी; देखकर जगे तरंग।।2।।
मुझसे किया गुफ्तगू; सपनों की है आज।
मुझको मेरे प्रेम पर; सदैव होता नाज।।3।।
चले प्रेम की राह में; रख के हम विश्वास।
सुंदर बातें प्रेम का; करने की है आस।।4।।
मुख पे तो मुस्कान है; मन में भरता प्यार।
सुंदर बातें साज के; करना तू श्रृंगार।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment