Tuesday, June 20, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- जगन्नाथ रथयात्रा

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- रथयात्रा 
शीर्षक- जगन्नाथ पुरी रथयात्रा
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033

सुंदर रथ यात्रा सजा; देखो रथ त्योहार।
शुक्ल पक्ष आषाढ़ में; सजा हुआ बाजार।।1।।

थामों मेरे हाथ को; भगवान जगन्नाथ।
खो न जाऊँ भीड़ में ; ले चल अपने साथ।।2।।

सुंदर पावन धाम में; रहो प्रभु जगन्नाथ।
भाई बहना साथ में; रथ में आते नाथ।।3।।

भाई बलभद्र रहे ; बहना सुभद्रा संग।
सुंदर उनके रूप हैं; भरते जीवन रंग।।4।।

सुंदर से आकार में; खड़े हुए रथ तीन।
 चकित रहे जग देखकर; रथयात्रा के सीन।।5।।

सोलह चक्कों से बने; रथ बैठे  श्रीनाथ।
अपने भक्तों को सदा; प्रभुवर करे सनाथ।।6।।

पीछे रथ चलता हुआ; चौदह चक्के साथ।
जिस पर हैं बलभद्र जी;भक्त लगाये हाथ।।7।।

भाईयों के साथ में; बहना चलती जाय।
 बारह चक्के से सजा,सुंदर रथ अति भाय।।8।।

आते देश-विदेश से; लोग पुरी के धाम।
देखते जगन्नाथ को; अद्भुत ढलती शाम।।9।।

प्रिय निषाद तू साथ में; लेकर चल परिवार।
भीड़ लगा है पुरी में ; प्रभुवर देना प्यार।।10।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...