Tuesday, May 23, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- भारत की स्थिति एवं विस्तार

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- विस्तार 
शीर्षक- भारत की स्थिति एवं विस्तार
संपर्क- 7974389033

भारत माँ के लाल हैं; झंड़ा मेरी जान।
भारत के विस्तार से; सदा बढ़ाओ मान।।1।।

भारत की स्थिति को; युवा रखो अनुकूल।
भारत मांँ के चरण में; प्रिय बिछाओ फूल।।2।।

बूँद-बूँद में नीर के; हिंद देश का नाम।
सुबह-शाम करते रहो; भारत माँ के काम।।3।।

फूल खिलता उपवन में; सजे हिंद का नाम।
गंगा-यमुना आरती; करें सुबह अरु शाम।।4।।

भारत के विस्तार को; युवा बढ़ाये रोज।
सुंदर भारत देश में; बढ़ता भारत ओज।।5।।

सिंधु, द्रविड़, पंजाब है; सजा हुआ है देश।
भारत के विस्तार से; बढ़ता रहता वेश।।6।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...