Wednesday, May 3, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- भारत के रणवीर

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- रणकौशल 
शीर्षक- भारत के रणवीर
विधा- छंद मुक्त कविता 
संपर्क- 7974389033

हिंद देश के रण वीर हैं ; भारत माँ के पूत।
वतन बचाने के लिए; तत्पर वीर सपूत।।1।। 

देश  सुरक्षा  के  लिए; सदा  रहे  तैयार।
दुश्मन करे प्रहार तो ; कभी न माने हार।।2।।

रण कौशल में निपुण हैं; भारत माँ के लाल।
दुश्मन भारत देश के; हिला सके ना बाल।।3।।

रक्षा  करते  देश  की; हरपल  वीर  जवान।
भारत माँ के पूत हैं ; हिंद देश की शान।।4।।

सीमा में तैनाती से; सुरक्षित भारत देश।
गूँज रहा आसमान में; वीरों के संदेश।।5।।

सुंदर संस्कृति-सभ्यता; हिंद देश का मान।
तिरंगा हिंद देश को ; देता है पहचान।।6।।

शहीद हुए जवान को; नमन करे हम आज।
वतन खातिर जवान ने; भूले घर व समाज।।7।।

आजादी के वीर को; देश नहीं भूल पाय।
प्रिय हरपल कहता रहा; मस्तक सभी झुकाय।।8।।

लिए  बंदूक  हाथ  में; सेना  करते  वार।
हिंद देश की शान को; जवान रहे निहार।।9।।

सभी  घरों  परिवार  से; जन्में  जवान  एक। 
भारत वीर जवान से; काँपें दुश्मन अनेक।।10।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...