कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- आराधना
शीर्षक- श्री गणेश आराधना
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
गौरी पुत्र गणेश जी; कृपा करो भगवान।
मेरे सारे दुख हरो; मुझको दो वरदान।।1।।
विघ्न हरता गणेश जी; कृपा करो गणराज।
करूँ आपकी वंदना; सुखमय होता काज।।2।।
पहली पूजा आपकी; होता है गणराज।
सुन लो मेरी प्रार्थना; रखना मेरी लाज।।3।।
एक दन्त गणराज हे; लेते मोदक भोग।
हे गणेश रक्षा करो; मिले सदा सुख योग।।4।।
आओ मेरे द्वार में; एक बार गणराज।
मूषक वाहन साज के; जल्दी आओ आज।।5।।
प्रिय करें आराधना; गौरी। पुत्र गणेश।
तीब्र बुद्धि के ज्ञान है; पिता भोला महेश।।6।।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-सोनाखान,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment