Tuesday, April 18, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- तकदीर का खेल

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- तकदीर 
शीर्षक- तकदीर का खेल
विधा- दोहा छंद कविता 
संपर्क- 7974389033

रब मेरे तकदीर में; लिखा नहीं है भोग।
जीवन के बदलाव से; करते हरपल योग।।1।।

वासी हैं हम भूमि के; प्रभु बदलो तकदीर।
तेरा बाल गरीब है; बनाओ तू अमीर।।2।।

मन में कोमल भावना; मुख से मधुरिम बोल।
प्रभुवर निषाद तकदीर को; बदल बढ़ा है मोल।।3।।

नित्य करूँ मैं वंदना; बदलो हाथ लकीर। 
दीन हीन संसार में; चारों ओर फकीर।।4।।

प्रिय करता है प्रार्थना; विनती सुनना नाथ।
बालक के तकदीर को; बदलो रहकर साथ।।5।।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...