Tuesday, March 21, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- युवा रचो इतिहास

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- युवा
शीर्षक- युवा रचो इतिहास 
संपर्क- 7974389033

नेक कर्म के राह में; मंजिल मिलता धीर।
युवा सदा आगे बढ़ो; मिले राह में पीर।1।

युवा का बढ़ रहा चमक; देख राह की मोड़।
सत्संग कर युवा सदा; मिले राह का होड़।2।

युवा नहीं नादान है; करता सदा विचार।
नेक कर्म के चाह से; युवा बदल तकदीर।3।

युवा भविष्य देश का; रहो सदा ही होश‌।
धैर्य रखो मन में सदा; मन में रखना जोश।4।

हिंद देश की शान है; युवा पीढ़ी आज।
हिंद से भ्रष्टाचार को; खत्म करो रहे नाज।5।

सभी युवाएं  आज के; होते है दमदार।
नेक कर्म के राह में; करो नहीं तकरार।6।

हिंद के युवा शान से; करो प्यार परिवार।
पढ़-लिखकर आगे बढ़ो; करना अज्ञान दूर।7।

युवा रहना होश में; करना सही काम।
युवा लिखो इतिहास मे; सुंदर अपना नाम।8।

सुंदर वाणी बोलके; मन में करता राज।
सभी युवाएं आज के; मात-पिता के नाज।9।

युवा कलम की धार से; नैया करते पार।
शिक्षित होना आज तो; सदा युवा का सार।10।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...