रचनाकार -सावित्री यादव" सावि"
राज्य -छ.ग.
जिला -बिलासपुर
विषय -नारी
सम्पर्क -न.-7566685373
शीर्षक - नारी तुम जीवन आधार हो
किन शब्दों मे तेरा बखान करूँ ।
हर रूप मे तेरा उपकार है।
माता होकर जननी बनी।
और राखी बंध कर भगनि ।
इस सृष्टि का आधार बनी हो।
जीवन को जन्म देकर माँ बनी हो।
सहनशक्ति की खान हो तुम।
हर गुन और धर्म की मान हो तुम।
हर शब्द छोटा लगता है तेरे त्याग के आगे।
हर संकट देख तेरी हिम्मत दूर भागे।
रोते को चुप करा लेती हो अकेले जीवन जी लेती हो।
ज़ब अपने पर आती हो झाँसी की रानी बन जाती हो।
नारी तुम मान हो, सम्मान हो, जीवन का गान हो।
देख तुझे सब कहते तुम ही आधार नवजीवन का हो।
रचनाकार - सावित्री यादव "सावि "
बिलासपुर छ. ग.
मो. न. 7566685373
No comments:
Post a Comment