Saturday, March 4, 2023

बलौदा बाजार से परमानंद निषाद'प्रिय' की रचना- दहेज एक अभिशाप

कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- दहेज 
शीर्षक- दहेज एक अभिशाप 
संपर्क- 7974389033

सुनो जगत के इंसान; दहेज लेना पाप।
तौलो नहीं बेटी को; दहेज है अभिशाप।1।

दहेज लेना पाप है; जागो हे इंसान।
बेटी घर की शान है; बेटी है पहचान।2।

दहेज प्रथा तोड़ के; दहेज मुक्त बनाय।
प्यारा भारत देश को; दहेजों से बचाय।3।

लेना नहीं दहेज तू; दहेज है अभिशाप।
दहेज प्रथा बंद करो; लेना-देना पाप।4।

समाज के चलते सदा; फैला झूठी शान।
हाथ जोड़ विनती करे; बेटी है ईमान।5।

शिक्षित तो इंसान हैं; फिर भी बने अज्ञान।
बेटी तो मूल्यवान है; नहीं समझे इंसान।6।

जागरूकता से मिटे; दहेज झूठी शान।
दहेज प्रथा बंद करो; बचती बेटी मान।7।

            परमानंद निषाद'प्रिय'
       ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...