कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- शुरुआत
शीर्षक- तुमसे प्यार की शुरुआत
विधा- दोहा छंद
संपर्क- 7974389033
दिल पर मेरे छा गया; सजनी तेरा प्यार।
मन की मेरी मीत हो; तू मेरा संसार।1।
जब भी आती प्रीत तू; दिल में जगती आस।
करके तुझसे बात तो; जगा प्यार विश्वास।2।
जीवन तेरे नाम लिख; आया तेरे पास।
प्रेम तुम्हारा देखकर; दिल के बनके खास।3।
हरपल रहते साथ में; सदा करे संवाद।
मन के प्रेमिल भाव से; सुंदर बना निषाद।4।
प्रीत प्रेम में डूब कर; जीवन को तू साज।
बैठे बांहों में लिए; चुंबन लेकर आज।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment