Monday, March 13, 2023

रायपुर से हिम्मत सिंह अरमो की रचना- सिंदूर

नाम: हिम्मत सिंह अरमो ।
जिला: रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
शीर्षक: सिंदूर  ।
विधा: छंद-मुक्त कविता ।
---------------""""""""""""-----------------

    ****  सिंदूर  ****
          """"""""""""

सुहागन की पहचान है सिंदूर--
महिला का श्रृंगार है सिंदूर, 
हिन्दू नारी का स्वाभिमान है सिंदूर।

नारी का अनमोल गहना है सिंदूर---
विवाह संस्कार अधूरा है बिना सिंदूर, 
सुरक्षा कवच नारी का होता है सिंदूर।

सूर्यास्त का प्रतिमान है सिंदूरी--
वनस्पतियों का अंशदान है सिंदूर, 
जनमानस के हृदय लुभाते रंग सिंदूरी।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...