कवि- परमानंद निषाद'प्रिय'
जिला- बलौदा बाजार
राज्य- छत्तीसगढ़
विषय- उल्लास
शीर्षक- मन में रखो उल्लास
संपर्क- 7974389033
प्रेम भाव उल्लास से; मन में जगता आस।
मन के पावन भाव से; रखो सदा विश्वास।1।
सुख-दुख में संसार का; चलता हरपल नाव।
मन में सदा धैर्य रखो; मन के पावन भाव।2।
मानवता मन में रखो; सबको दो सम्मान।
मानव के संस्कार से; मिले सदा ही मान।3।
मानव मन उल्लास से; समझा प्रेमिल भाव।
अहम लोग मन में रखे; मिले नहीं सदभाव।4।
सुख की चाह सभी रखें; निषाद करता बात।
सत्य ज्ञान के राह में; चलना दिन अरु रात।5।
परमानंद निषाद'प्रिय'
ग्राम - निठोरा,पोस्ट - थरगाॅंव,
तह.-कसडोल,जिला-बलौदा बाजार(छ.ग.)
मो.- 7974389033
ईमेल- sachinnishad343@gmail.com
No comments:
Post a Comment